ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं पीएम मोदी''
वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक प्रदीप पुरोहित ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से आम चुनाव लड़ सकते हैं। पुरोहित ने कहा..‘कोई भी पीएम के ओडिशा से चुनाव लड़ने की संभावना को खारिज नहीं कर सकता है।
इस बात की 90 फीसदी संभावना है कि पीएम पुरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि पीएम ओडिशा के लोगों से प्यार करते हैं और उन्हें पुरी से लगाव है। हालांकि, पुरोहित ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी की संसदीय समिति करेगी।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने 50.33 फीसदी मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। इस विधानसभा की सात में छह सीटों पर बीजद का कब्जा है जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट है।
from News BaBa http://bit.ly/2SAYAvR
via IFTTT
from Gujarat News http://bit.ly/2F2R4XN
via IFTTT
Comments
Post a Comment