Posts

Showing posts with the label शेओ

भोमाराम चौधरी बने जिला उपाध्यक्ष भगवा रक्षा वाहिनी के

बाङमेर, भगवा रक्षा वाहिनी राजस्थान की बेठक आज बाङमेर में हुई जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री देवेन्द्र चौधरी के अनुपस्थित में बाङमेर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें बाङमेर जिला उपाध्यक्ष पद पर भोमाराम चौधरी को मनोनीत किया गया है संवादाता देवेंद्र चौधरी बाटाङु

तीसरे दिन भी रहीं रोडवेज बसों की हड़ताल, 900 बसों को जारी किया अस्थाई परमिट*

बाड़मेर देवेन्द्र चौधरी राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश में तीसरे दिन भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हुआ। यात्रियों को रोडवेज की जगह बस, जीप और अन्य वाहनों से जाना पड़ा। उधर, परिवहन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए तीन दिन में करीब 900 बसों का अस्थाई परमिट जारी किया है। *यह है हड़ताल की गणित* 1 - साथ में लोक परिवहन सेवा की बसों को रोडवेज बसों के मार्ग पर लगाया गया है। ये बसें रोडवेज के बराबर किराया लेंगी। हड़ताल की वजह से रोडवेज को तीन दिन में करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। साथ ही कर्मचारियों के वेतन कटौती से रोडवेज को तीन दिन में करीब 7.5 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। इसके साथ ही 6 करोड़ रुपए डीजल की बचत होगी। 2- कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान का वेतन नहीं मिलेगा। सेवानिवृत कर्मचारियों को फायदा होगा। इन्हें दबाव से मिले 50 करोड़ रुपए से बकाया भुगतान होगा। हड़ताल पर रहने से रोडवेज को दो दिन में करीब 5 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन और 4 करोड़ डीजल पेटे बचेंगे। रोडवेज में करीब 17 हजार कर्मचारी हैं। इनके वेतन में हर महीने करीब 70 करोड़ रुपए जाते हैं, जबकि रोडवेज को हर महीने...

बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर, कहीं चली गोलियां, कहीं चक्का जाम

Image
देश में आज सवर्ण समाज सड़कों पर उतरा हुआ है. केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा SC/ST एक्ट में किए गए बदलाव को ही पलट दिया गया. इसी को लेकर सवर्ण सरकार से खासा नाराज है. गुरुवार को भारत बंद के दौरान देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, हिंसा की तस्वीरें सामने आई हैं. सबसे ज्यादा असर बिहार में दिख रहा है. बिहार में कई जगह ट्रेनें रोकी गई तो वहीं पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई. बिहार में क्या हुआ.... भारत बंद को लेकर बिहार में अच्छा खासा असर देखा जा रहा है. बिहार के खगड़िया में सवर्णों के समूह ने NH31 पर जाम लगा दिया है. यहां पर लोग मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका पालन किया जाए. बिहार के लखीसराय जिले में भी लोगों ने NH-80 को जाम कर दिया है. आरा में हुई फायरिंग बिहार के आरा में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई. इस दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस पर पथराव भी किया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बंद समर्थकों लाठीचार्ज किया. सूत्रों की मानें तो आरा में फायरिंग भी हुई है. घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र के ...