Posts

Showing posts with the label बाड़मेर स्थानीय

तीसरे दिन भी रहीं रोडवेज बसों की हड़ताल, 900 बसों को जारी किया अस्थाई परमिट*

बाड़मेर देवेन्द्र चौधरी राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश में तीसरे दिन भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हुआ। यात्रियों को रोडवेज की जगह बस, जीप और अन्य वाहनों से जाना पड़ा। उधर, परिवहन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए तीन दिन में करीब 900 बसों का अस्थाई परमिट जारी किया है। *यह है हड़ताल की गणित* 1 - साथ में लोक परिवहन सेवा की बसों को रोडवेज बसों के मार्ग पर लगाया गया है। ये बसें रोडवेज के बराबर किराया लेंगी। हड़ताल की वजह से रोडवेज को तीन दिन में करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। साथ ही कर्मचारियों के वेतन कटौती से रोडवेज को तीन दिन में करीब 7.5 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। इसके साथ ही 6 करोड़ रुपए डीजल की बचत होगी। 2- कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान का वेतन नहीं मिलेगा। सेवानिवृत कर्मचारियों को फायदा होगा। इन्हें दबाव से मिले 50 करोड़ रुपए से बकाया भुगतान होगा। हड़ताल पर रहने से रोडवेज को दो दिन में करीब 5 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन और 4 करोड़ डीजल पेटे बचेंगे। रोडवेज में करीब 17 हजार कर्मचारी हैं। इनके वेतन में हर महीने करीब 70 करोड़ रुपए जाते हैं, जबकि रोडवेज को हर महीने...

जापान से 18 बुलेट ट्रेन खरीदेगा भारत! 7000 करोड़ का हो सकता है सौदा

Image
सरकार देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर साल 2022 से शुरू करने की तैयारी कर रही है. खबर है कि इसके लिए सरकार जापान से 18 बुलेट ट्रेन खरीदने की तैयारी कर रही है. यह सौदा 7,000 करोड़ रुपये का होगा और इसके तहत देश में ट्रेन के उत्पादन के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की शर्त भी शामिल है. गौरतलब है कि देश का पहला हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू होगा. इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, 508 किमी लंबे इस कॉरिडोर के लिए सरकार 18 बुलेट ट्रेन जापान से खरीदने जा रही है. इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है, यानी मुंबई से अहमदाबाद महज 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. अभी इस दूरी को तय करने में भारतीय रेल की गाड़ि‍यों से 7 घंटा और फ्लाइट से एक घंटा लगता है. एक अधिकारी ने अखबार को बताया, 'हम जापान से 18 शिंकनसेन ट्रेन का सेट हासिल करने जा रहे हैं. हर ट्रेन में 10 कोच होंगे और उनकी स्पीड 350 किमी प्रति घंटे की होगी.' बुलेट ट्रेन खरीदने के लिए सरकार जल्दी ही टेंडर जारी करेगी और जापानी कंपनियों से इसमें शामिल होने के लिए कहा जाएगा.  इसके अला...