SBI के नए नियम लागू, नहीं किया है फॉलो तो फंसेगा आपका पैसा







साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने के पहले दिन से ही बैंकिंग सेवाओं समेत कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. ये सभी बदलाव आम लोगों से जुड़े हुए हैं. कई बदलाव तो ऐसे हैं जो आपको परेशानी में डाल सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 3 बड़े बदलाव के बारे में..



2/5

पहला बदलाव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए है. बैंक के जिन ग्राहकों ने अभी तक अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं करवाया है उनकी इंटरनेट बैंकिंग सेवा शनिवार से बंद हो सकती है. इस बारे में बैंक पहले ही ग्राहकों को मैसेज दे चुका था. ग्राहक ऑनलाइन एसबीआई डॉट कॉम पर लॉगिन कर प्रोफाइल सेक्शन में यह पता कर सकते हैं कि उनका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर है या नहीं.




दूसरा बदलाव भी एसबीआई से जुड़ा है.दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मोबाइल वॉलेट एसबीआई बडी शनिवार से बंद हो गया है.

इसकी जगह अब योनो ऐप काम करेगा. जिन ग्राहकों ने शुक्रवार तक एसबीआई बडी से पैसे नहीं निकाले उन्हें अब दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.



तीसरा बदलाव उन लोगों के लिए अहम है जो भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच से पेंशन लेते हैं. अगर आपने अब तक जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं कराया है तो आपके लिए परेशानी आने वाली है. दरअसल, पेंशनर्स को 30 नवंबर, 2018 तक जीवन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य था. अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो एक दिसंबर से आपकी पेंशन रुक सकती है.



from hindi news https://ift.tt/2DU0WS5
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,