छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लहर, अपनी ही सीट पर 'चावल वाले बाबा' रमन सिंह को टक्कर
एग्जिट पोल छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर दिखा रहे थे. लेकिन अभी तक आए रुझानों में कांग्रेस की लहर दिखाई दे रही है. कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस बह की ओर है. कांग्रेस 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है. जबकि BJP सिर्फ 19 सीटों सत्ता अब खत्म हो सकती है.
पांच राज्यों के नतीजे यहां पढ़ें...
राज्य में 'चावल वाले बाबा' के नाम से मशहूर रमन सिंह का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट सकता है. इतना ही नहीं रमन सिंह को अपनी सीट राजनंदगांव में भी कांटे की टक्कर मिल रही है. इस सीट से कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार करुणा शुक्ला उन्हें कांटे की टक्कर दे रही हैं. करुणा शुक्ला, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी हैं.
रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं और रुझानों से साफ दिख रहा है कि राज्य में एंटी इन्केंबसी का असर है. सिर्फ रमन सिंह ही नहीं बल्कि उनकी सरकार के कई मंत्री रुझानों में पीछे चल रहे हैं. गौरतलब है कि करुणा शुक्ला के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रचार किया था.
छत्तीसगढ़ के नतीजे के लिए यहां क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ के बारे में...
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.
2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...
2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं. 2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.
from News BaBa https://ift.tt/2PxS3Qq
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2Pvo5wr
via IFTTT
Comments
Post a Comment