राजस्थान चुनावः 199 सीटों पर हुआ 73.73% मतदान




राजस्थान में विधानसभा चुनाव-2018 के लिए शुक्रवार को प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों में बम्पर मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक 72.14% मतदान दर्ज किया गया। कुछ मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे बाद भी मतदान प्रक्रिया जारी रही। जिसके चलते मतदान प्रतिशत रात आठ बजे तक 73.73 प्रतिशत पहुंच गया।

सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के पहले एक घंटे में 9 बजे तक महज 8 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन समय के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ा और 11 बजे तक 20.46 प्रतिशत, एक बजे तक 41.33 फीसदी और इसी तरह दोपहर तीन बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के लिए प्रदेश के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4 करोड़ 74 लाख 37 हजार 761 मतदाता हैं। मतदान के बाद अब 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पिछली बार प्रदेश में 75 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार 80 फीसदी वोटिंग का लक्ष्य रखा गया था। 




from News BaBa https://ift.tt/2QhHsye
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2rqq8rX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,