भीलवाड़ा में मोदी ने दावा ठोका- कांग्रेस की चार पीढ़ी पर चायवाले के चार साल भारी




पीएम मोदी ने सोमवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में एक रैली को संबोधित किया । रैली में उन्होंने कहा कि जनता के रुख को देखकर लगता है कि यहां एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी । मुंबई हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 26 नवंबर है । जब दिल्ली में मैडम का राज चलता था, रिमोट कंट्रोल से चलता था, जब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब 26/11 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला करके हमारे देश के लोगों को, जवानों को गोलियों से भून दिया था।

कांग्रेस उस समय देश भक्ति का पाठ पढ़ाती थी । बाद में वही कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती रही और सबूत मांगती रही । हमने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आज आतंकवादियों को बाहर निकलना महंगा पड़ रहा है । हम 26/11 को भूले नहीं हैं बस एक मौके की तलाश में हैं । पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा खुद पर दिये गए बयानों पर भी निशाना साधा।


मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार मेरे मां-बाप पर बोलने के साथ साथ मेरी जाति पर भी सवाल करते हैं। पर वो विकास की बात कभी भी नहीं करते । पीएम ने कहा कि आजादी के और कांग्रेस के शासन के 60-65 साल बीत गए। आज हर लिहाज से कांग्रेस की चार पीढ़ी पर चायवाले के चार साल भारी हैं।




from hindi news https://ift.tt/2DXurn2
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,