मेरठ: 3 साल की बच्ची के मुंह में पटाखा रख कर फोड़ा, लगे 6 टांके





उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के मिलक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के मुंह में पटाखा रख कर फोड़ने की घटना सामने आई है. बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के ख़िलाफ़ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

थाना अधिकारी प्रशांत कपिल ने बताया कि पटाखा फटने से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी हरपाल के खिलाफ जान से मारने के प्रयास के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.

सोमवार देर शाम तीन साल की बच्ची आयुषी घर में खेल रही थी. इसी बीच, गांव का ही एक युवक हरपाल जबरन उनके घर में घुस आया. आरोप है कि युवक ने आते ही बच्ची को पकड़ा और जान लेने की नीयत से उसके मुंह में पटाखा रखकर फोड़ दिया. पटाखा फटने की आवाज हुई तो परिवार के सदस्य दंग रह गए. उन्होंने देखा तो आयुषी लहुलुहान थी. वह उसे लेकर तुरंत नगर के ईश्वर नर्सिंग होम में पहुंचे. जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. फिलहाल बच्ची के चेहरे पर काफी चोट है. उसे आधा दर्जन से अधिक टांके आए हैं. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक मिलक गांव निवासी शशिपाल की बेटी आयुषी छोटी दीपावली को शाम में आंगन में खेल रही थी. उसी समय गांव का हरपाल उनके घर में घुस आया. उसने चॉकलेट के बहाने आयुषी के मुंह में पटाखा रख कर जला दिया. पटाखा फटने से आयुषी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटना के बाद आरोपी हरपाल वहां से फरार हो गया. परिजन आयुषी को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

  

from hindi news https://ift.tt/2FfZXOC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,