राजस्‍थान: युवती से गैंगरेप, जान बचाने को लगाई चौथी मंजिल से छलांग





राजस्‍थान के जयपुर में देह व्‍यापार की आड़ में एक युवती के गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जयपुर के मुहाना में युवती के साथ दो लोगों ने जबरन बलात्कार किया. जान बचाने के लिए युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.

घायल पीड़िता नेपाल की रहने वाली है और वह जावेद नाम के एक शख्स के जरिए मुंबई से जयपुर आई थी. यहां मुहाना मंडी के गेट नंबर 3 के पास के भरत अपार्टमेंट में रुकी हुई थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो युवक लोकेश और कमल ने उसके साथ रेप किया है.

पीड़िता को जावेद ने शनिवार दोपहर फ्लैट में ला कर रखा था और बाहर से बंद कर दिया था. इसके बाद जावेद ने आरोपियों को फ्लैट में भेजा था. आरोपियों के सामने पीडि़ता हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही कि उसकी तबीयत खराब है, उसे छोड़ दें. लेकिन दुष्‍कर्मी बलात्‍कार करते रहे.

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पूछताछ में पता है कि फोन कॉल्स के जरिए जावेद से उन्होंने कॉल गर्ल को बुक कराया था लेकिन पीड़िता फ्लैट में जाने पर झगड़ा करने लगी, इसके बाद मारपीट हुई.

स्‍थानीय निवासियों ने बताया कि अपार्टमेंट के पास रहने वाले मजदूर ने 23 साल की पीड़िता को झाड़ियों में नग्न अवस्था में देखा और इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जयपुरिया अस्‍पताल में भर्ती कराया. वहीं अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता के हाथ-पैर फ्रैक्चर हैं और सिर में चोट आई है.

  

from hindi news https://ift.tt/2AmgYCl
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,