कांग्रेस का पूजा धमाका ऑफर, राफेल का दाम बताएं 5 करोड़ इनाम पाएं





बिहार में दुर्गा पूजा के इस त्योहारी सीजन में भी कांग्रेस राफेल डील का मुद्दा भुनाने से नहीं चूकना चाहती. उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राफेल डील के खिलाफ एक अनोखी मुहिम छेड़ी है. पटना में पार्टी ने ऐसे पोस्टर लगाए हैं, जिन पर सबका ध्यान आकर्षित हो रहा है. पोस्टर पर दो सवाल पूछे गए हैं और सही जवाब देने वालों को 5 करोड़ रुपए इनाम देने का ऐलान किया गया है.

पोस्टर पर पहले सवाल में मोदी सरकार की ओर से बनाए गए 35 हवाई अड्डों के नाम पूछे गए हैं तो दूसरे सवाल में फ्रांस के साथ कितने रुपए में राफेल डील की गई, यह पूछा गया है.  

बिहार में लगे इन पोस्टरों पर कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय और वेंकटेश रमण के नाम हैं. पीएम मोदी को राफेल विमान पर बैठा दिखाया गया है. पार्टी ने पूजा धमाका ऑफर के तहत सवालों का सही जवाब देने वालों को 5 करोड़ रुपया इनाम देने की घोषणा की है. हालांकिबिहार के आला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस पोस्टर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.

इस पोस्टर पर कांग्रेस का नाम तो नहीं है लेकिन उसका चुनाव चिन्ह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो जरूर है. इस बार भी पोस्टर लगाने वाले वही कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने कुछ दिनों पहले पोस्टर लगाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लेकर अपने तमाम बड़े नेताओं की जाति बताई थी. हर बार पोस्टर लगने पर कांग्रेस आधिकारिक रूप से अपने आप को इससे अलग कर लेती है, इस बार भी वैसा ही हुआ है.

बता दें कि भारत और फांस के बीच हुए राफेल डील में कीमत गोपनीय रखने की शर्त है. कांग्रेस की पोस्टर वाली सियासत को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है. राफेल में कोई घोटाला नहीं हुआ है. पीएम मोदी पर लगाए गए आरोप गलत हैं. बीजेपी ने इसका मजबूती से जवाब दिया है.

  

from hindi news https://ift.tt/2AdG3PP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,