पीएम मोदी की हत्या के लिए खरीदे जाने वाले थे ये हथियार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे कई सनसनीखेज सबूत हाथ लगे हैं। महाराष्ट्र पुलिस के एडीशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) परम बीर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई ऐसे सबूत मिले हैं जो गिरफ्तार आरोपियों और माओवादियों का और साजिश का संबंध स्पष्ट कर रहे हैं। इसकी पुष्टि होने के बाद ही पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक आरोपी रोना विल्सन के कंप्यूटर से इस मामले में अहम सबूत हाथ लगे हैं। ये सबूत कंप्यूटर में फाइलों के रूप में सुरक्षित थे। बताया गया है कि ये पासवर्ड प्रोटेक्टेड फाइल्स थी। जिनमें एक बड़ी आपराधिक साजिश के लिए कई आधुनिक हथियारों की लिस्ट थी। पुलिस की मानें तो रोना विल्सन के कंप्यूटर से मिली हथियारों की लिस्ट वाली फाइल में रूसी, चीनी और अमेरिकी ग्रेनेड लॉन्चर का जिक्र है। जीएम-94 ग्रेनेड लॉन्चर, क्यूएलजेड डब्ल्यू87, एम 203 (एम4) जैसे हथियार शामिल हैं।
पीबी सिंह ने रोना विल्सन की ओर से कामरेड प्रकाश को लिखी गई चिट्ठठी का कुछ अंश भी पढ़ा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को मारने की साजिश का साफ-साफ जिक्र था। इसमें लिखा है, 'मुझे उम्मीद है कि आपको ग्रेनेड सप्लाई के लिए दिए जाने वाले 8 करोड़ रुपये की जानकारी मिल गई है। कॉमरेड किशन और बाकी लोगों ने राजीव गांधी की तर्ज पर मोदी राज को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।'
from hindi news https://ift.tt/2otmE6w
via IFTTT
Comments
Post a Comment