अब घर बैठे एप की मदद से दिखेगी मतदान केन्द्र पर कार्यरत टीम की सूची

 



चित्तौड़गढ़. जिला निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता जागरूकता अभियान का आगाज कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह और चुनाव कार्यों से जुड़े अन्य वरिष्ट अधिकारियों ने मंगलवार को मीडिया को चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी दी। जिला कलक्टर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जागरूकता रथ भी रवाना किए। इनके माध्यम से क्षेत्र के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपेट तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने बताया कि जिले में अभी 1503 मतदान केन्द्र गठित किए गए है। मतदाता सूची का कार्य पूर्ण होने के बाद आवश्यक होने पर नए मतदान केन्द्र गठित किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यो में तकनीक का उपयोग बढ़ा उसे सुगम करने के लिए प्रशासन मतदान 360 डिग्री नाम का एप लांच करने जा रहा है। जिले में हो रहे इस नवाचार के तहत एप पर चुनाव के दौरान किस बूथ पर कौनसी मतदान पार्टी मौजूद है इसकी पूरी जाानकारी अधिकृत अधिकारी ले सकेगा इससे फाइले रखने का दबाव कम होगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को सुगमता से मतदान कराया जा सके इस पर भी खास फोकस रहेगा। पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी ने चुनाव से पूर्व अपराधी प्रवृति के लोगों को पाबंद करने सहित कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया।...




from hindi news https://ift.tt/2wFWbGv
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,