देश भर के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे, कई जगह विरोध प्रदर्शन



 बाड़मेर (देवेन्द्र चौधरी)
 देश भर के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे, कई जगह विरोध प्रदर्शन
हङताल को गैरकानूनी घोषित करने के सुप्रीमकोर्ट के फैसले के खिलाफ देशभर के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही जयपुर में वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी करेंगे। पेंशन स्टाईफंड, हायर बिल एजुकेशन का विरोध जैसे मुद्दे भी शामिल है। जोधपुर में हुई बार काउंसिल आफर राजस्थान की बैठक ने प्रदेश की सभी बार काउंसिल को निर्देश जारी कर दिए हैं।बीसीआई के आह्वान पर राजस्थान बॉर काउंसिल ने भी एक बैठक का आयेाजन कर देशव्यापी प्रदर्शन को कई फैसले लिये है। जोधपुर मुख्यालय में हुई बैठक में इस प्रदर्शन के लिए सभी बार एसोसिएशन को भी निर्देश दिये गये है। लेकिन प्रदेश के अधिकांश बार एसेासिएशन सिर्फ विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहना चाहते। बल्कि एक कदम आगे बढाते हुए न्यायिक कार्य के बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं। जोधपुर और जयपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ ही, देश की सबसे बड़ी बार दी बार एसोसिएशन जयपुर ने भी कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। 
देश में पिछले कुछ समय में बार और बैंच के साथ साथ सरकार और बार के बीच भी दूरियां बढी है। लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा वकीलों के हड़ताल पर जाने के संवैधानिक अधिकार को समाप्त करने लेकर दिये गये आदेश ने आग में घी का काम किया है।बहरहाल बीसीआई के आहवान पर सोमवार को देशभर में अधिवक्ता प्रदर्शन कर अपना विरोध जतायेंगे। सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर विभिन्न बार एसोसिएशन की ओर से भी देश के राष्टपति, प्रधानमंत्री, सीजेआई और मुख्यमंत्रियो के नाम ज्ञापन सौपे जायेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,