राजस्थान में बारिश का कहर! बारां में बाढ़ के हालात, यहां गिरा मकान, कई गांव बने टापू, नदियां उफान पर
जयपुर। प्रदेश में अब मानसून ने एक बार फिर से कहर मचाना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा राजस्थान में दी गई भारी बारिश की चेतावनी सही साबित हो रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। बारां में लगातार दस घण्टे के करीब हुई मूसलाधार बरसात से बाढ़ जैसे हालत बन गए है। बारिश के चलते दो लोगों की मौत की खबर है। कई नदियां उफान मार रही हैं।
झालावाड़ में भी बारिश का कहर जारी है। कस्बे के समीपवर्ती कंवल्दा पंचायत के गांव देदिया में तेज बारिश के चलते एक मकान गिरने की खबर है। भीमसागर बांध में तेजी से पानी की आवक जारी है। ऐसे में शाम तक भीमसागर बांध के गेट खुलने के आसार नजर आ रहे है। कोटा में रिमझिम बारिश का दौर रात करीब 10 बजे से शुरू हुआ जो अब तक जारी है। वहीं राजधान जयपुर में भी कल देर शाम जोरदार बारिश से सडक़े लबालब हो गई। उदयपुर में भी रात से ही बारिश का दौर जारी है।...
from hindi news https://ift.tt/2M8g7Yh
via IFTTT
Comments
Post a Comment