* बङी खुश खबरी हरियाणा में बिजली हुई सस्ती दर हुईं करीब आधी अब हर माह आयेगा बिल
बाड़मेर न्यूज़ देवेन्द्र चौधरी बाड़मेर
*चंडीगढ़।* हरियाणा में बिजली के रेट बहुत कम हो गए हैं। मनोहरलाल सरकार ने बिजली की दर करीब आधी कर दी है। राज्य में प्रति माह 200 यूनिट तक की बिजली की खपत पर प्रति यूनिट अब सिर्फ 2.50 रुपये देना हाेगा। पहले यह दर 4.50 रुपये प्रति यूनिट थी। 50 यूनिट तक बिजली खपत करने वालाें के लिए यह दर दो रुपये प्रति यूनिट होगी। इसके साथ ही अब बिजली बिल हर महीने आएगा। पहले यह दो माह पर आता था। नए दराें से हरियाणा के 41 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लाभ होगा।
विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन में मुख्यमंत्री मनोहलाल ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा में जो बिजली उपभोक्ता एक माह में 50 यूनिट बिजली खर्च करेंगे उन्हें दो रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना लगेगा। इससे गरीब तबके अौर निम्न आयवर्ग के लोगों का बिजली बिल काफी कम हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हर माह 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को अब 4.50 रुपये प्रति यूनिट की बजाए 2.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लगेगा। उन्होंने कहा कि नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होगी। इनई दरों से हर माह 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को 437 रुपये की प्रतिमाह बचत होगी।
Comments
Post a Comment