पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने पर पूर्व सीएम गहलोत का पलटवार, कहा- दबाव में कम किया
पेट्रोल-डीजल की बेहताशा बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के सोमवार को भारत बंद से ऐन पहले सीएम वसुंधरा राजे ने प्रदेश की जनता को राहत देते हुए दोनों पेट्रो पदार्थों पर वैट की दरों को घटाने का ऐलान कर दिया. राजे के ऐलान के तत्काल बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कांग्रेस के कल के भारत बंद को मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए दबाव में आकर पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करना पड़ा है.
गहलोत यहीं नहीं रुके और एक के बाद एक तीन ट्वीट कर इस मसले पर सीएम पर हमला बोला. अपने ट्वीट में गहलोत ने कहा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई दरों को देखते हुए जो 4 प्रतिशत वैट कम किया है, वह नाकाफी है. रसोई पर बढ़ते महंगाई के दबाव को देखते हुए अविलम्ब गैस सिलेण्डर पर भी राहत दी जानी चाहिए. गहलोत ने कहा कि हमने कांग्रेस शासन में प्रति सिलेण्डर 25 रुपये कम किए थे. अब गैस सिलेण्डर की बढ़ी हुई दरों को देखते हुए कम से कम 100 रुपये कम किए जाने चाहिए. वहीं सीएम राजे ने अपनी घोषणा के बाद ट्वीट कर कहा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी....
from hindi news https://ift.tt/2MWUHml
via IFTTT
Comments
Post a Comment