नेशनल हेराल्ड मामला : भाजपा का सीधा हमला, कहा- कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया
Barmer देवेन्द्र चौधरी बाड़मेर
नेशनल हेराल्ड मामला : भाजपा का सीधा हमला, कहा- कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया
भाजपा ने आज कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर भारत बंद का आह्वान किया क्योंकि उसे पता था कि आज ही के दिन ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सुनवाई का नतीजा आने वाला है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर हैं। भाजपा ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया है क्योंकि अदालत ने सोनिया और राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने पर्दाफाश कर दिया है कि किस प्रकार गांधी परिवार के लोग देश की आँखों में धूल झोककर गरीब जनता की कमाई को लूट रहे थे ।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आज पूरे गांधी परिवार को धोखाधड़ी करने वाले, कर चोरी करने वाले और भ्रष्ट के रूप में जाना जाता है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश के कानून को दरकिनार करके नेशनल हेराल्ड मामले में देश की जनता के 5,000 करोड़ रुपये का गबन किया। पात्रा ने कहा कि इस मामले में सोनिया, राहुल 50 हजार रूपये के मुचलके पर जमानत पर हैं । कांग्रेस समेत विपक्षी दल के भारत बंद को विफल करार देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ आज जानबूझकर भारत बंद का आह्वान किया गया क्योंकि कांग्रेस को पता था की हाई कोर्ट में नेशनल हेराल्ड मामले में सुनवाई चल रही है और आज ही के दिन उस सुनवाई का नतीजा आना था।’’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने 2011-12 के अपने कर निर्धारण की फाइल दोबारा खोले जाने को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति ए के चावला की पीठ ने कहा कि याचिकाएं खारिज की जाती हैं। पीठ ने कांग्रेस ने
Comments
Post a Comment