लूनी नदी में हो रहे बजरी के अवैध खनन राजस्व नुकसान
बालोतरा देवेन्द्र चौधरी - लूनी नदी से हो रहे बजरी के अवैध खनन से सरकार को तो करोडों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है वही देश के सर्वोच्च न्यायालय के बजरी खनन पर रोक के आदेशों की आये दिन मखोल उड़ रहा है जनता में इस बात का गलत मैसेज जा रहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना नही हो रही है तो निचली अदालतों के आदेश का क्या होगा वही जिन विभागों की माननीय सर्वोच्च आदेश के आदेशों की पालना करवाने का जिम्मा है वो आंखे मूंद कर गान्धारी बने बैठे है वो अपने कर्तव्य से विमुख हो रहे है बालोतरा बिटुजा, सराणा, कनाना, तिलवाड़ा, खेड़,जसोल,साकरणा, किटनोद, भिड़ा कुआं सहित लूनी नदी से प्रति दिन 300 ट्रैक्टर बजरी का अवेध परिवहन हो रहा है वही 100 डम्पर गाड़ी अवैध बजरी निकलती है पुलिस देर रात तक गस्त करती नजर आई देर रात के बाद सराणा गांव लूणी नदी में दो जे सी बी मशीन द्वारा से अवैध बजरी भरी जा रही थी बजरी माफिया धड़ले से बजरी का अवैध कारोबार कर रहा थें
संवादाता देवेन्द्र चौधरी बाड़मेर
संवादाता देवेन्द्र चौधरी बाड़मेर
Comments
Post a Comment