बाबा रामदेव को हर जाति धर्म के लोग पुजते है
देवेन्द्र चौधरी बाड़मेर
बाड़मेर | बाबा रामदेव अवतार धाम
रामदेरिया काश्मीर में सोमवार को
रामदेव लीलामृत कथा वाचन के
दौरान संत अभयदास महाराज ने
कहा कि डीजे साउंड की धुन पर
थिरकते, ऊंची-ऊंची सतरंगी पताका
हाथ में पकड़े, बाबा के जयकारे
लगाती व पूर्णतया भक्ति में लीन
श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जब
अवतार धाम रामदेरिया पहुंचती है
तो यहां का विहंगम नजारा किसी
धर्म सम्मेलन से कम नहीं लगता।
यहां मेला महोत्सव समिति के स्वयं
सेवक पूरे तन-मन से श्रद्धालुओं
की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं।
महाराज ने लोकदेवता रामदेव द्वारा
रुणिचा में जीवित समाधि लेने का
वृतांत सुनाते हुए कहा कि बाबा
रामदेव को हर जाति-धर्म के लोग
पूजते हैं। संचालक कवि सुखदेव
सिंह आहुवा ने कहा कि रामदेरिया की
इस पवित्र भूमि को सभी लोग नमन
करते हैं। इस दौरान कथा में बाबा
के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने
पूर्णाहुति दी।
संवादाता देवेन्द्र चौधरी बाड़मेर
Comments
Post a Comment