राजस्थान विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, कांग्रेस-BJP बना रहीं रणनीति



 राजस्थान विधानसभा का बुधवार से 2 दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी मॉनसून सत्र है. कांग्रेस और बीजेपी दो दिनों में अपने अपने फायदे के लिए इस सत्र को इस्तेमाल करने की रणनीति बना रही है. इन दो दिनों के सत्र में एक दर्जन से ज्यादा संगठनों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन का भी ऐलान किया है.

संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि मॉनसून सत्र संक्षिप्त रखा गया है क्योंकि चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक दल व्यस्त हैं. इन 2 दिनों में सरकार के लिए जरूरी कामकाज निपटाए जाएंगे.

कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर डूडी ने बताया कि किसानों की कर्ज माफी, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कांग्रेस बीजेपी को घेरेगी.

माना जा रहा है कि चुनाव से पहले दोनों ही राजनीतिक दल एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप तेज कर देंगे. लिहाजा इन दो दिनों में कोई काम की उम्मीद नहीं है. हंगामे के बीच ही जरूरी विधायी काम निपटाए जाएंगे.

बता दें कि वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान नौकरी पर रखे गए शिक्षकों को सीएम अमरूदों के बाग में शिक्षक दिवस के मौके पर संबोधित करेंगी. वहीं, कांग्रेस बाड़मेर में अपनी संकल्प रैली कर रही है, यानी विधानसभा के बाहर दोनों ही दलों की चुनावी सभा भी है.



from hindi news https://ift.tt/2M3MTKo
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,