आर एस एस के लेक्चर सीरीज में दुनिया के 60 देश होगे शामिल पाकिस्तान को न्योता नहीं दिया

बाड़मेर राजस्थान देवेन्द्र चौधरी

ख़बर सुनें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पाकिस्तान को छोड़ कर दुनिया भर से 60 देशों को तीन दिनों के व्याख्यान श्रृंखला में आमंत्रित किया है। आरएसएस अगले हफ्ते दिल्ली में तीन दिवसीय लेक्चर सीरीज का आयोजन करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत इस लेक्चर सीरीज को संबोधित करेंगे और दर्शकों के सवाल का जवाब भी देंगे। विश्व के 60 देशों को आमंत्रण भेजने की काम शुरू कर दिया गया है लेकिन पड़ोसी मुल्क को लिस्ट से बाहर रखा गया है। विज्ञापन इस लेक्चर सीरीज में देश के सभी राजनैतिक पार्टियों को भी आमंत्रण भेजा गया है । साथ ही वो क्षेत्रिय पार्टियां जिनका अपने क्षेत्र में ज्यादा प्रभाव है और वो लगातार आरएसएस की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहते हैं खासतौर पर इस सम्मेलन में बुलायें गये हैं। अपने कूटनीतिक मिशन में राजनैतिक पार्टियों के अलावा उद्योग जगत और मीडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने पर भी आयोजनकर्ता विचार कर रहे हैं। साठ देशों के दूतावासों में और एशिया में पाकिस्तान को छोड़ कर सभी दूतावासों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। आरएसएस के उच्च पदाधिकारी के मुताबिक आतंक का समर्थन करने वाले देश को पाकिस्तान को इस सीरीज में शामिल करने का कोई औचित्य नहीं। आरएसएस भारतीय सैनिकों पर सीमा पर हमले करने वाले देश और भारत के साथ रिश्तों पर नकारात्मक रवैया रखने वाले देश को इस कार्यक्रम में बुलाना जरूरी नहीं समझता। जबकि चीन को आमंत्रण भेजा गया है क्योंकि भारत और चीन में सांस्कृतिक समानतायें हैं।     पाकिस्तान पर आरएसएस के आधिकारिक बयान के लिए प्रचारक प्रमुख राजीव तुली से पूछा गया तो उन्होने टिप्पणी करने से मना कर दिया
संवादाता देवेन्द्र चौधरी बाड़मेर


Comments

Popular posts from this blog

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद,