पार्क को घेर कर पुलिस ने तेरह जुआरियों को दबोचा, 13 बाइक, एक लाख 12 हजार 880 रुपए की नकदी जब्त
भीलवाड़ा-सुभाषनगर पुलिस ने रविवार देर शाम पार्क में घेराबंदी कर दाने पर जुआ खेलते तेरह जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से करीब एक लाख तेरह हजार रुपए की नकदी के साथ ही सात मोटरसाइकिल व 13 मोबाइल भी जप्त किए। सुभाषनगर थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि सुभाषनगर में टंकी के बालाजी के निकट पार्क में जुआ खेले जाने की सूचना जरिए मुखबीर मिली।
इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार शाम को विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पार्क की घेराबंदी कर यहां प्लास्टिक के दानों पर जुआ खेल रहे 13 जनों को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दांव पर लगी एक लाख 12 हजार 880 रुपए की नकदी जब्त की गई। इसी प्रकार आरोपियों की सात मोटरसाइकिल के साथ ही 13 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई।...
from hindi news https://ift.tt/2wxbceH
via IFTTT
Comments
Post a Comment