राजस्थानः लेडी डॉन की करतूत, सरपंच को अगवा कर वसूले 20 लाख
Lady Don जब सरपंच को धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई. पुलिस की जांच सीकर से अजमेर सेंट्रल जेल जा पहुंची. पुलिस को पता चला कि वसूली लेडी-डॉन दौलत बानो के गैंग ने की है. राजस्थान के सीकर में एक सरपंच को अगवा कर ब्लैकमेल करने और उससे 20 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है. इस काम को जिस गैंग ने अंजाम दिया है, उसकी सरगना एक लेडी डॉन है. पुलिस के मुताबिक उसने ये वसूली अजमेर जेल में बंद गैंगस्टर मदन सिंह के कहने पर की है. पुलिस को लेडी डॉन की कॉल डिटेल से इस बात के सबूत मिल हैं. पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामला नेतड़वास के सरपंच रामदेव सिंह से जुड़ा है. जब सरपंच को धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई. पुलिस की जांच सीकर से अजमेर सेंट्रल जेल जा पहुंची. पुलिस को पता चला कि वसूली लेडी-डॉन दौलत बानो के गैंग ने की है. पुलिस ने जब उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि दौलत बानो अजमेर सेन्ट्रल जेल में बंद मदन सिंह के संपर्क में थी. ACP आस मोहम्मद ने ज...